मुंबई,
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान ख़ान और रश्मिका मन्दाना स्टारर फ़िल्म सिकंदर के गाना हम आपके बिना का टीजर रिलीज़ कर दिया गया है। फ़िल्म सिकंदर जैसे-जैसे रिलीज़ के करीब आ रही है, वैसे-वैसे एक्साइटमेंट भी ऊंचाई पर पहुंच रहा है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म की रोमांटिक झलक पेश ‘हम आपके बिना’ गाने के साथ पेश की है।
गाने का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है, जबकि पूरा गाना आज शाम चार बजे रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर टीज़र शेयर करते हुए लिखा,मोहब्बत जो वक्त से परे है! #हमआपकेबिना सांगआज 4 बजे होगा आउट! गाना 'हम आपके बिना' को अरिजीत सिंह ने अपनी सुरीली आवाज़ दी है। इसका संगीत प्रीतम ने तैयार किया है और इसके बोल समीर ने लिखे हैं। फिल्म सिकंदर का निर्देशन ए.आर. मुरुगदॉस ने किया है और फ़िल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है।सिकंदर', 30 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज़ होगी।

More Stories
सनी देओल की नई फिल्म ‘सूर्या’ का टीजर रिलीज, मेडिकल सिस्टम के खिलाफ गरजते दिखे एक्टर
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का लॉस एंजेलिस में होगा वर्ल्ड प्रीमियर, दिवाली थीम पर सजेगा खास आयोजन
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद फिर चर्चा में सलमान खान, लॉरेंस गैंग ने दी थी दूरी बनाने की धमकी