जयपुर
जयपुर एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोने की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 772 ग्राम सोना मिला है, जिसकी कीमत करीब 70 लाख रुपए है। एक आरोपी ने सोने को अपने रेक्टम (मलाशय) में छिपा रखा था। आरोपी एयर अरेबिया की फ्लाइट से रियाद से आया था, जबकि दूसरा तस्करी का सोना लेते हुए पकड़ा गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
इससे पहले पांच फरवरी को डीआरआई ने जयपुर एयरपोर्ट पर एक मिक्सर ग्राइंडर से लगभग 60 लाख रुपये का सोना जब्त किया था। अधिकारियों बताया कि यह सोना एक कथित तस्कर से बरामद किया गया, जो चार फरवरी की देर रात एयर अरेबिया की फ्लाइट से शारजाह से जयपुर पहुंचा था। शक के आधार पर डीआरआई टीम ने आरोपी के सामान की तलाशी ली और उसमें एक मिक्सर ग्राइंडर मिला। निरीक्षण करने पर अधिकारियों ने पाया कि मशीन के अंदरूनी हिस्से के साथ छेड़छाड़ की गई थी। गहन जांच के बाद छुपाया गया सोना बरामद हुआ।

More Stories
अयोध्या में सीएम योगी ने बजरंगबली का लिया आशीर्वाद, रामलला के दरबार में टेका माथा
मुख्यमंत्री योगी से मिली ‘हनुमान अंश’ की टीम, गुरु गोरक्षनाथ के प्रसंग पर हुई चर्चा
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं तथा सुपोषित बच्चों के माता-पिता का सम्मान