रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने सक्ती जिले के ग्राम जमगहन में 9 अप्रैल को आयोजित होने वाले बड़े भजन रामनामी मेला में मुख्यमंत्री साय को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने इस निमंत्रण के लिए महासभा के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव सहित सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार-भाटापारा एवं रायगढ़ जिले के रामनामी संप्रदाय से जुड़े सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी सौगात, 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे; 15 नवंबर से खरीद शुरू
CG में अब ATM से मिलेगा चावल, राशन दुकानों की लंबी कतारों से मिलेगी राहत
बस्तर में किसानों की बढ़ी चिंता, खेतों में पड़ी फसल बचाने की चुनौती