बिलासपुर
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छग राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त निर्देश के परिपालन में 13 मई 2023 दिन शनिवार को जिला बिलासपुर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें न्यायालयो में लंबित अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के माननीय अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश अशोक कुमार साहू के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर (छग) द्वारा जिला न्यायालय बिलासपुर एवं अंतर्गत समस्त तालुका न्यायालयों पेण्ड्रा, मरवाही, बिल्हा, तखतपुर, कोटा सहित कुल-31 तथा जिला बिलासपुर एवं गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के राजस्व न्यायालयों की कुल-45 एवं पेंशन लोक अदालत की 01 खण्डपीठ, इस प्रकार कुल 77 खण्डपीठो का गठन किया गया हैं।
उक्त नेशलन लोक अदालत में अपराधिक शमनीय प्रकरण, धारा-138 एनआई एक्ट, चेकों के अनादरण संबंधी प्रकरण, बैंक वसूली के प्रकरण, दावा प्रकरण, पारिवारिक प्रकरण, श्रम विवाद प्रकरण, भू-अर्जन संबंधी प्रकरण, तथा बिजली एवं पानी के भुगतान संबंधी प्रकरण, राजस्व प्रकरण, व्यवहार वाद प्रकरण एवं अन्य लंबित एवं विवाद पूर्व प्रकरण (प्री-लिटिगेशन) प्रकरणों के साथ-साथ रिटायरल बेनिफिट अर्थात पेंशन से संबंधित प्रकरणों का निपटारा किया जाएगा।
यह नेशनल लोक अदालत हाईब्रिड मोड पर आयोजित की जावेगी, जिसमें पक्षकारों द्वार न्यायालय में उपस्थित होकर अथवा विडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आपसी सहमति से प्रकरणों का निराकरण किया जा सकेगा, इसके अतिरिक्त जिन पक्षकारों के राजीनामा योग्य प्रकरण उक्त नेशनल लोक अदालत में नहीं रखे गये है यदि वह भी अपने राजीनामा योग्य प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत में रखना चाहते है तो 13 मई 2023 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर अपने प्रकरण की सुनवाई करवा सकते है।

More Stories
बस्तर के लालबाग में वनोपज से सजी 20,700 वर्गफीट की भव्य रंगोली ने रचा विश्व रिकॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया अवलोकन
शहडोल के वन बाघों और हाथियों के लिए नेचुरल कॉरिडोर— 4 टाइगर रिजर्व्स को जोड़ने में अहम भूमिका
भारत मंडपम में महका बालाघाट का चिन्नौर चावल अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में मिला भव्य मंच