गिरीडीह
पूर्व CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गिरीडीह दौरे पर हैं। कल्पना सोरेन ने बड़ा चौक स्थित श्री रामजानकी मंदिर और गांधी चौक स्थित श्री छोटकी दुर्गा मंडप में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।
इस दौरान उनके साथ सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित थे। गिरिडीह स्थित रामजानकी मंदिर में जाकर हनुमान जी के भी दर्शन किए। पूजा-अर्चना करने के बाद कल्पना सोरेन बेंगाबाद के लिए रवाना हुईं जहां वो गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। वहीं, इससे पहले कल्पना सोरेन ने बीते सोमवार को गांडेय प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनता से संवाद किया।
बता दें कि झामुमो ने गांडेय उपचुनाव के लिए कल्पना सोरेन को प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा ने गांडेय उपचुनाव के लिए दिलीप कुमार वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। वर्मा प्रदेश कमेटी में मंत्री हैं।

More Stories
‘संघ परिवार गांधी फैमिली से बेहतर’… BJP में शामिल होते ही सुष्मिता देव ने बताई बड़ी वजह
चेन्नई में सियासी ड्रामा! त्रिशा टिप्पणी मामले में उदयनिधि स्टालिन को हाईकोर्ट से राहत, रिहाई के आदेश
दतिया की सियासत में बड़ा खुलासा! पूर्व विधायक का दावा- ‘भीतरघात और सांठगांठ से उपचुनाव रुकवाने की थी कोशिश’