राजसमंद.
चैत्र नवरात्रि पर जिला मुख्यालय में पहाड़ी के ऊपर शक्तिपीठ के रूप में विराजित राज राजेश्वरी मां अन्नपूर्णा के दरबार में राजसमंद जिले सहित अन्य प्रदेशों से भी भक्त पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि राज राजेश्वरी मां अन्नपूर्णा के दर्शन मात्र से ही भक्तों के घर के अन्न-धन के भंडार भरे रहते हैं एवं परिवार में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहती है।
नवरात्रि के दौरान यहां नित्य दुर्गा सप्तशती पाठ एवं संध्या काल को दुर्गा कवच पाठ के साथ महाआरती का भक्त लाभ उठा रहे हैं। महाआरती के बाद भक्तों द्वारा बड़ी श्रद्धा के साथ भजन-कीर्तन भी किए जाते हैं। कल नवमी तिथि को मां अन्नपूर्णा का महायज्ञ किया जाएगा एवं शाम को कन्या पूजन एवं महाप्रसादी का आयोजन होगा।

More Stories
योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजन
अजमेर को मिलीं 20 नई AC ई-बसें, 15 रूटों पर मिलेगी सस्ती और आरामदायक सफर की सुविधा
रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: मुख्यमंत्री