जयपुर,
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने रंगो के पर्व होली एवं धुलण्डी (13-14 मार्च) की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि होली रंग अबीर के जरिए उमंग और उत्साह को प्रकट करने के साथ परस्पर सद्भाव से मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देने वाला पर्व है। यह भक्त प्रहलाद की भक्ति की विजय के रूप में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व है।
राज्यपाल श्री बागडे ने राग- रंग – संग उल्लास के इस पर्व पर सभी के मंगल की कामना की है। उन्होंने रंगों के इस पर्व को आपस में हिल मिलकर मनाने का आह्वान करते परस्पर बंधुता, प्रेम और सद्भाव के लिए सतत कार्य करने की अपील की है।

More Stories
भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान: 2030 तक हर जिले में बनेंगे साइबर पुलिस स्टेशन
उत्तर प्रदेश में बिजली नीति पलटी, प्रीपेड स्मार्ट मीटर योजना वापस, अब फिर पोस्टपेड सिस्टम लागू
योगी आदित्यनाथ का बड़ा सियासी दांव: 2027 चुनाव से पहले होगा बड़ा कैबिनेट विस्तार