सूरजपुर
भटगांव के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता पारसनाथ राजवाड़े सड़क हादसे में घायल हो गए है. घटना के बाद वे अस्पताल पहुंचे. जहां उपचार के बाद फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. घटना की सूचना के बाद अस्पताल में उनके समर्थक और परिचित मौजूद है. पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. घटना ओडगी थाना क्षेत्र की है.
जानकारी के मुताबिक, भटगांव विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक और संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े नगर पालिका अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे थे. वे अकेल ही एसयूवी ड्राइव करते हुए सूरजपुर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई. घटना के बाद वे खुद ड्राइव करते हुए अस्पताल पहुंचे. फिलहाल स्थिति खतरे से बहार बताई जा रही है. जानकारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ता उनसे मिलने के लिए पहुंचे.

More Stories
छत्तीसगढ़ की बेटियों का नेशनल बास्केटबॉल में जलवा, स्वर्ण जीतने पर CM साय ने दी बधाई
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
स्वास्थ्य सेवाओं में चमका मुंगेली, राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन से बना प्रदेश का मॉडल