रायपुर
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस के जीत के दावों पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि झूठे दावे करना कांग्रेस की आदत है. विधानसभा, लोकसभा, नगरी निकाय और जनपद में भी झूठे दावे किए. जन सरोकारों से कांग्रेस ने अपना नाता तोड़ दिया है. इसलिए कांग्रेस की ऐसी दुर्दशा हुई है.
आबंटन के बाद उद्योग नहीं लगाने वालों की जमीन वापस ली जाएगी
औद्योगिक क्षेत्र में जमीन आबंटन के बाद उद्योग नहीं लगाने वालों पर रिकवरी की कार्रवाई पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि औद्योगिक उपयोग के लिए जमीन आबंटन का एक नियम है. इसके लिए समय निर्धारित होता है. उसे जमीन पर उद्योग आरंभ नहीं होने पर वह जमीन वापस ली जाती है. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जो काम नहीं कर रहे हैं, उनसे आबंटित जमीन वापस ली जाएगी, क्योंकि दूसरे लोग भी इंतजार में रहते हैं. सरकार उस पर कार्यवाही करेगी.
जनता से दूर हो चुकी कांग्रेस : उपमुख्यमंत्री अरुण साव
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पीसीसी चीफ दीपक बैज के दिल्ली दौरे और कांग्रेस के संगठन बदलाव को लेकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दशा और दिशा सब बुरी है. कुछ भी कर ले कुछ नहीं होने वाला जनता दूर हो चुकी है. कांग्रेस से कांग्रेस ने जनहित को कभी अपना मुद्दा नहीं बनाया. केवल एक ही परिवार की चाकरी करते हैं. इसलिए जनता दूर जा चुकी है, कांग्रेस कुछ भी कर ले लाभ नहीं होने वाला.

More Stories
विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री साय
बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : साय
देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर हो रहा आयोजन – केंद्रीय खेल राज्य मंत्री डॉ.खड़से