इंदौर
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने लोकसभा चुनाव के चलते भले ही लिखित परीक्षाओं को आगे बढ़ाई गई है, लेकिन इंटरव्यू की प्रक्रिया को यथावत रखा गया है। स्थिति स्पष्ट करते हुए आयोग ने कहा कि चुनाव की वजह से इंटरव्यू अपने तय कार्यक्रम के आधार पर करवाए जाएंगे।
18 अप्रैल से राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021 में चयनित अभ्यर्थी के साक्षात्कार रखे गए हैं। महीने भर चलने वाली प्रक्रिया में 1 हजार 46 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया है। बकायदा आयोग ने प्रक्रिया के संबंध में गाइडलाइन भी पोर्टल पर जारी की है। उम्मीदवारों को साक्षात्कार वाले दिन घंटे भर पहले कार्यालय में उपस्थित दर्ज करवाना होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच जाएगी।
कई परीक्षाएं की गई रिशेड्यूल
दरअसल लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद आयोग ने एक दर्जन से ज्यादा लिखित परीक्षाओं को आगे बढ़ा दिया। अब जून से दिसंबर के बीच सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022, राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024, राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2023, राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024, सहायक संचालक ग्रामोद्योग, खनिज अधिकारी-सहायक 2023 सहित कई परीक्षाओं को रिशेड्यूल किया है।
इस बीच इंटरनेट मीडिया पर राज्य सेवा परीक्षा 2021 के इंटरव्यू आगे बढ़ाने पर चर्चा होने लगी। यह देख अभ्यर्थी थोड़े चिंतित हो गए, क्योंकि 18 अप्रैल से साक्षात्कार शुरू होना है। अभ्यर्थियों की परेशानी को दूर करते हुए आयोग ने साक्षात्कार की प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।
नवंबर में घोषित हुआ था परिणाम
नवंबर 2023 में राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित हुआ, जो 290 विभिन्न पदों के लिए 1046 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। मुख्य भाग 248 पदों के लिए 794 और प्रावधिक भाग के लिए 42 पदों के लिए 252 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। 290 में से 68 सामान्य, 34 एससी, 67 एसटी, 91 ओबीसी, 30 ईएसडब्ल्यू पद रखे थे। इनमें जिला पंजीयक, सहायक संचालक, डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, वाणिज्य कर अधिकारी, उप पुलिस अधीक्षक, श्रम अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त, नायब तहसीलदार, सहायक श्रम अधिकारी, वाणिज्यिक कर निरीक्षक सहित अन्य विभागों के पद शामिल है।
पीएससी के अधिकारी रवींद्र पंचभाई ने बताया कि साक्षात्कार की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं है। इसके लिए पैनल बन चुकी है। साथ ही गाइडलाइन भी जारी कर दी।
चार दिन चलेगी प्रक्रिया
राज्य सेवा परीक्षा 2021 के साक्षात्कार खत्म होने के बाद आयोग राज्य वनसेवा परीक्षा 2021 में चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाएंगी। आयोग ने 27 से 31 मई के बीच इंटरव्यू प्रक्रिया रखी है। 63 पद के लिए भर्तियां की जाएगी।

More Stories
AI के डर से नौकरी छोड़ खेती करना चाहता है 10 साल अनुभवी सॉफ्टवेयर इंजीनियर, जानें क्यों बढ़ी चिंता
NTA Exam Calendar 2026-27 जारी, JEE Main से CUET PG तक 14 परीक्षाओं की तारीखें घोषित
झारखंड में 4 नए औद्योगिक प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर