चंडीगढ़
शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) ने शनिवार को अपनी पहली सूची जारी की जिसमें पंजाब की 13 में से सात लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। एसएडी नेता और पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि एसएडी प्रमुख सुखबीर बादल ने सात वरिष्ठ नेताओं को लोकसभा चुनावों में उम्मीदवार बनाया है। चीमा ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "चुनावी बिगुल फूंकने के लिए 'खालसा सिरजन दिवस' के ऐतिहासिक एवं पवित्र मौके को चुनते हुए उन्होंने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।"
चीमा को गुरदासपुर से और प्रेम सिंह चंदुमाजरा को आनंदपुर साहिव से टिकट दिया गया है। डेरा बस्सी के पूर्व विधायक एन.के. शर्मा पटियाला से और भाजपा छोड़कर पार्टी में आने वाले अनिल जोशी अमृतसर से चुनाव लड़ेंगे। फतेहगढ़ साहिब से एसएडी ने बिक्रमजीत सिंह खालसा को और फरीदकोट से गुरदेव सिंह बादल के पोते राजविंदर सिंह को टिकट दिया गया है। संगरूर से पार्टी ने इकबाल सिंह झुंडा को टिकट दिया है। पंजाब में अंतिम चरण में 1 जून को सभी 13 लोकसभा सीटों के लिए मत डाले जायेंगे।

More Stories
‘संघ परिवार गांधी फैमिली से बेहतर’… BJP में शामिल होते ही सुष्मिता देव ने बताई बड़ी वजह
चेन्नई में सियासी ड्रामा! त्रिशा टिप्पणी मामले में उदयनिधि स्टालिन को हाईकोर्ट से राहत, रिहाई के आदेश
दतिया की सियासत में बड़ा खुलासा! पूर्व विधायक का दावा- ‘भीतरघात और सांठगांठ से उपचुनाव रुकवाने की थी कोशिश’