जयपुर,
राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत आपसी समझाईश योग्य राजस्व प्रकरणों का निस्तारण करने को लेकर राजस्व मंडल स्तर से बैंच का गठन किया गया है।
अतिरिक्त निबंधक (न्याय) हेमन्त स्वरूप माथुर ने बताया कि लोक अदालत के लिए राजस्व मण्डल स्तर से सदस्य राजेश कुमार दड़िया (न्यायिक अधिकारी) व सदस्य श्री मदनलाल नेहरा की बैंच का गठन किया गया है।
राजस्व मण्डल अजमेर में 08 मार्च , शनिवार को प्रातः 10:30 बजे दीप प्रज्वलन कर लोक अदालत का शुभारम्भ किया जायेगा जिसमें पक्षकारों के मध्य आम सहमति व समझाईश के आधार पर अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया जायेगा।
लोक अदालत हेतु अब तक 119 प्रकरण चिन्हित कर लिये गये हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर के द्वारा जारी निर्देशों की पालना में राजस्व मण्डल में सेवानिवृत्त आर.ए.एस अधिकारी सुरेश कुमार सिन्धी को मार्गदर्शक नियुक्त कर 18 फरवरी से 21 फरवरी तक पक्षकारों के साथ समझाईश / काउन्सलिंग का कार्य किया गया।
राजस्व मंडल स्तर से राष्ट्रीय लोक अदालत को पूर्ण सफल बनाने की दिशा में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

More Stories
जयपुर के फ्लैट में 35 साल की महिला के साथ बड़ा कांड, शादीशुदा प्रेमी के साथ रहती थी लिव-इन में
दुनिया में मुस्लिम से मुस्लिम, कम्युनिस्ट से कम्युनिस्ट और क्रिश्चियन से क्रिश्चियन लड़ रहे हैं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा