लाहौर
पाकिस्तान में मौत की सजा काट रहे भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज की अज्ञात बंदूकधारियों ने मारी गोली मार कर हत्या कर दी। समाचार एजेंसी पीटीआई ने यह जानकारी दी है। अमीर सरफराज लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था।
लाहौर में हुआ हमला
पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान में लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उस पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सरफराज को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

More Stories
ईरान युद्ध के बीच UAE के समुद्र में फैला तेल, कई बीच बंद
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन से मचा हड़कंप, 1,300 से ज्यादा लोग हिरासत में; 53 पुलिसकर्मी घायल
ब्राजील में लूला डा सिल्वा की फिर जीत, ट्रंप के करीबी प्रतिद्वंद्वी को हराकर चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति