जयपुर
पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को विधान सभा में शून्यकाल में कहा कि सुगम यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के दरा नाल क्षेत्र में जाम की गंभीर समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने 46 करोड़ रुपए स्वीकृत किए है।
श्री दिलावर ने सदस्य श्री सुरेश गुर्जर के प्रश्न पर जवाब देते हुए कहा कि नाल क्षेत्र में निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू कराया जाएगा। इससे कोटा से झालावाड़ के बीच 6 किलोमीटर के दरा नाल क्षेत्र में सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर दोगुनी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे सिंगल लेन में जाम की स्थिति से निजात मिलेगी।

More Stories
पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण
यूपी में जमीन का भू-उपयोग बदलना हुआ आसान, 6000 वर्गमीटर तक प्राधिकरण लेंगे फैसला
योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले