लाहौर
अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आठवां मुकाबला खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने शतक लगाया है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आठवें मुकाबले में अफगानिस्तान का सामना इंग्लैंड से हो रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। जोस बटलर के नेतृत्व वाली इंग्लैंड की टीम को अपने मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जबकि अफगानिस्तान की टीम ने अफ्रीका के सामने घुटने टेक दिए थे। अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही है। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज 6 रन बनाकर आउट हुए। अटल 4 गेंद में 4 रन ही बना सके। रहमत शाह 4 रन ही बना सके। जोफ्रा आर्चर ने शुरुआती तीन विकेट चटकाए। हशमतुल्लाह शाहिदी ने 40 रनों का योगदान दिया। इस बीच इब्राहिम ने शतक जड़ दिया है।
अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ दिया है। उन्होंने 106 गेंद में 100 रन पूरे किए। हशमतुल्लाह शाहिदी 67 गेंद में 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान उन्होंने तीन चौके लगाए। आदिल रशीद ने उन्हे आउट किया। अफगानिस्तान ने 27 ओवर में तीन विकेट खोकर 117 रन बना लिे हैं। इब्राहिम 63 रन बनाकर खेल रहे हैं। हशमत और इब्राहिम ने पारी को संभाला है। दोनों के बीच 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। जोफ्रा आर्चर ने रहमत शाह को आउट करके पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया है। रहमत 9 गेंद में 4 रन ही बना सके। अफगानिस्तान ने 8 ओवर में दो विकेट खोकर 34 रन बना लिए हैं। इब्राहिम 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।

More Stories
भारत ने क्राइस्टचर्च T20 में रचा इतिहास, 230 रन चेज कर न्यूजीलैंड को दी शिकस्त
जलज सक्सेना ने रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास, बिशन सिंह बेदी के रिकॉर्ड की बराबरी कर केरल को दिलाई जीत
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 226 रन का लक्ष्य, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका तूफानी अर्धशतक