भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकी शिविरों पर एयर स्ट्राइक की 6वीं वर्षगांठ पर भारतीय वायुसेना के साहस, शौर्य एवं पराक्रम को नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बालाकोट एयर स्ट्राइक से भारतीय सैनिकों ने, न केवल आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश दिया, बल्कि वैश्विक समुदाय को देश की शक्ति से भी परिचय कराया। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भारतीय सैनिकों के काफिले पर घातक हमले के बाद वायुसेना के बम वर्षक विमानों ने 26 फरवरी 2019 को एलओसी से सटे आतंकी शिविरों को नेस्तनाबूद किया था।

More Stories
विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को सरकार है संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत 10 मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की गई स्कूटी
प्रमुख सचिव जेल विभाग मुकेश चन्द गुप्ता ने किया सर्किल जेल रतलाम का आकस्मिक निरीक्षण