भोपाल
मेडिकल काॅलेज से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक हर तीसरे-चौथे रोगी को दी जाने वाली मल्टीविटामिन टेबलेट अमानक पाई गई है। गुणवत्ता जांच में स्ट्रिप से निकालने पर यह दवाएं फूटी हुई मिलीं। इस दवा में सभी तरह के विटामिन्स के अतिरिक्त कैल्शियम और फोलिक एसिड का मिश्रण है। कोटेक हेल्थ केयर कंपनी ने यह दवा आपूर्ति की थी, जिसका बैच नंबर सीएचटी 40560 और एक्सपायरी अक्टूबर 2025 है।
बता दें कि सभी विभागों के डाक्टर किसी भी बीमारी में मूल दवाओं के साथ ही हर तीसरे-चौथे रोगी को ये दवाएं अवश्य लिखते हैं।
भर्ती रोगियों के लिए तो यह दवाएं और आवश्यक होती हैं। इसके अतिरिक्त स्पाइनल एनेस्थीसिया के लिए उपयोग होने वाला बूपीवाकाइन डेक्सट्रोज 80 एमजी इंजेक्शन अमानक पाया गया है।
रोजाना मल्टीविटामिन खाने की आदत है तो संभल जाइये, सेहत पर हो सकता है ये असर
सिविल सर्जन उज्जैन द्वारा केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला कोलकाता को भेजे गए सैंपल की जांच में इसके दो अलग-अलग बैच अमानक मिले हैं।
इनमें एक की एक्सपायरी तिथि मई 2026 और दूसरे की अगस्त 2026 है। इस इंजेक्शन का उपयोग छोटी-बड़ी सर्जरी के दौरान सुन्न करने के लिए किया जाता है।

More Stories
बड़ी सरकारी भर्ती 2026: 1500+ पदों पर सीधी नियुक्ति, आवेदन प्रक्रिया शुरू—योग्यता और सैलरी की पूरी जानकारी
नहाती नाबालिग छात्रा का VIDEO बनाने वाला पटवारी गिरफ्तार, बाथरूम की जाली से की थी रिकॉर्डिंग
जिला कांग्रेस ने मनाई सिवनी , भारत के प्रथम राष्ट्रपति, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की पुण्यतिथि