देवास
मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, आए दिन प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से एक्सीडेंट की खबरें सामने आ रही है। अब ताजा घटना देवास जिले से सामने आई है। जहां दो बाइक की आपस में टक्कर के बाद दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना देवास के ग्राम सिरोलिया की है, जहां दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। शनिवार को नागदा में रहने वाले इरशाद और भूरा किसी काम से ग्राम सीरोलिया जा रहे थे। इसी दौरान दीपक की बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
हादसे के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। इसमें इरशाद और दीपक की मौत हो गई। वही भूरा का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। मृतक दीपक कन्नौज का रहने वाला था। हालांकि अभी पता नहीं चल पाया है कि वह कहां से कहां जा रहा था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

More Stories
भारतीय दृष्टिकोण से जनजातीय अध्ययन को मिलेगी नई दिशा, विश्वविद्यालयों में सशक्त होंगे शोध एवं पाठ्यक्रम : उच्च शिक्षा मंत्री परमार
भारत का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन ग्वालियर में होगा स्थापित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विधानसभा अध्यक्ष तोमर एवं उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आईटीएम हॉस्पिटल में किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण