भोपाल
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा पंद्रहवें जिला मुख्यालय बुरहानपुर में भी अत्याधुनिक स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य विधिवत प्रारंभ कर दिया गया है। यहां एक हजार स्मार्ट मीटर स्थापित कर दिए गए हैं। इससे पहले इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार में स्मार्ट मीटर स्थापित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। कंपनी के झाबुआ और खरगोन जिला मुख्यालय शत प्रतिशत स्मार्ट मीटर वाले शहर घोषित कर दिए गए हैं। कंपनी क्षेत्र में सबसे ज्यादा स्मार्ट मीटर इंदौर शहर में 4.75 लाख स्थापित कर दिए गए हैं। वहीं कंपनी क्षेत्र के 45 नगरीय निकायों में अब तक 10 लाख 50 हजार से ज्यादा स्मार्ट मीटर स्थापित कर दिए गए हैं। प्रतिदिन स्मार्ट मीटरीकरण का कार्य जारी हैं।

More Stories
गुणवत्तापूर्ण और संस्कार आधारित शिक्षा राष्ट्र के विकास का आधार : राज्यपाल पटेल
जनसुनवाई में कलेक्टर ने 48 आवेदकों की सुनी समस्याएं
उज्जैन बनेगा कैंसर दवाओं का हब! नई मेडिसिन से 3 साल पहले चल जाएगा हार्ट ब्लॉकेज का पता