नई दिल्ली
इंडिया वर्सेस बांग्लादेश आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है। रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले पिछले वनडे की प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं। अर्शदीप सिंह की जगह मोहम्मद शमी आए हैं, वहीं वरुण चक्रवर्ती की जगह रवींद्र जडेजा को चुना गया है। भारत की प्लेइंग XI में दूसरे पेसर हर्षित राणा होंगे। वहीं स्पिनर की तिकड़ी में जडेजा का साथ अक्षर पटेल और कुलदीप यादव देंगे। भारत के टॉप-6 फिक्स है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंज़ीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान
बांग्लादेश ने जीता टॉस
बांग्लादेश के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के बाद भारत लगातार 11 टॉस हार चुका है, यह वनडे क्रिकेट में किसी टीम द्वारा सबसे ज्यादा टॉस हारने का रिकॉर्ड है। नीदरलैंड ने भी 2011 से 2013 के बीच इतने ही टॉस हारे थे।

More Stories
भारत ने क्राइस्टचर्च T20 में रचा इतिहास, 230 रन चेज कर न्यूजीलैंड को दी शिकस्त
जलज सक्सेना ने रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास, बिशन सिंह बेदी के रिकॉर्ड की बराबरी कर केरल को दिलाई जीत
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 226 रन का लक्ष्य, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका तूफानी अर्धशतक