लखनऊ
मोहनलालगंज के जबरौनी गांव में बेहद शर्मिंदा करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने मां-बाप की निर्मम हत्या कर दी. आरोपी ने दोनों पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किया. वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया.
जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है. जहां माता-पिता से युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. बात मारपीट तक पहुंच गई. जिसके बाद बेटे ने कमरे से हथौड़ी लाकर दोनों पर हमला कर दिया. जब वह कमरे से हथौड़ी लेकर आ रहा था तब छोटे भाई और उसकी पत्नी ने उसे रोकने की कोशिश की. लेकिन आरोपी ने उन्हें भी धक्का दे दिया.
घटना के बाद आस पड़ोस के लोग दोनों को KGMU ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. आरोपी का नाम विशनेश जबरौनी है. पिता का नाम जगदीश (70) और मां का नाम शिवप्यारी (68) बताया जा रहा है.

More Stories
राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बनेगी 225 किमी लंबी सड़क, ₹260 करोड़ होंगे खर्च
राजस्व, पंचायती राज, आयकर और रक्षा सेवाओं के अनुभवी अब संभालेंगे यूपी की मंडियों की कमान
दिल्ली पुलिस की निगरानी में AI का इस्तेमाल, स्मार्ट चश्मे और ड्रोन से होगी भीड़ पर नजर