भोपाल
मतदाता केवल पक्के भवनों में ही दिन भर नहीं रहते हैं । अनेक मतदाता दिन में अपनी मजदूरी करते हुये खेत , खलिहानों, अनाज तुलाई केंद्रों, वेयरहाउस आदि में भी दिन बिताते हैं । आने वाले पांच सालों तक के लिये वे अपनी सरकार बनाने योगदान जरूर दें , ये बताने स्वीप आईकॉन सारिका घारू इन दिनों इन वर्ग के मतदाताओं के बीच पहुंच रही है । सारिका ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे कार्यक्रम में परंपरागत जागरूकता कार्यक्रम से हटकर श्रमिकों,किसानों के बीच पहुचा जा रहा है जो हमारे मतदाताओं का एक बड़ा वर्ग है । कार्यक्रम में वोटिंग मशीन के साथ, वीवीपेट की कार्यप्रणाली को मॉडल की मदद से समझाया जाकर सही प्रक्रिया से मतदान करने की जानकारी दी जा रही है । इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गर्मी को देखते हुये छाया, पीने का पानी , वालेंटियर , महिलाओं , बुजुर्गो एवं दिव्यांगो को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है ।

More Stories
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल
मानव दुर्व्यापारके विरुद्ध प्रभावी विवेचना, समन्वय एवं पुनर्वास को लेकर पुलिस मुख्यालय में एक दिवसीय राज्य स्तरीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित
नरोत्तम मिश्रा की वापसी के संकेत? दतिया उपचुनाव के बाद बदल सकते हैं प्रदेश के राजनीतिक समीकरण