कोरबा
कोरबा के कटघोरा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला। कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कटघोरा न्यायालय मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार करने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक चला रहे एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, कार चालक को भी चोटें आई हैं। घटना देर रात की बताई जा रही है। इस घटना के बाद देखते ही देखते राहगीरों की एकत्रित हो गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को किसी तरह कटघोरा उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर उन्हें भी जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि बाइक पर दो युवक सवार थे, कार में एक युवक था। कार और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हुई। तेज रफ्तार ही हादसे का कारण बनी है। बाइक सवार एक युवक की मौत हुई वही पीछे बैठे युवक घायल हुआ कार सवार को भी गंभीर चोटें आई हैं। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने है। जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है की किस तरह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में लिया। बाइक सवार मृतक कटघोरा वार्ड 3 निवासी 22 वर्षीय रविकांत बंजारे है जो अपने दोस्त के साथ किसी काम से बाहर गया हुआ था और घर वापस लौट रहा था वही कार सवार भी कटघोरा का रहने वाला है।

More Stories
माओवादियों तक विस्फोटक पहुंचाने वाले पति-पत्नी समेत तीन दोषियों को सजा, विशेष NIA कोर्ट का फैसला
छत्तीसगढ़ में व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं, आपसी सहयोग से बढ़ेगा व्यापार- राज्यपाल डेका
राजनांदगांव में 25वीं छत्तीसगढ़ स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ