रायगढ़
रायगढ़ जिले में कुख्यात गुंडा बंटी साहू उर्फ रावण को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी रावण सोशल मीडिया पर वायरल दो अलग-अलग मारपीट के वीडियो के बाद से फरार था, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें तीन दिनों से लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी, जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया. इस साथ ही पुलिस ने आरोपी का शहर में जुलूस भी निकाला. बता दें कि कल मारपीट मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था.
वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
9 दिसंबर को सोशल मीडिया पर जूटमिल क्षेत्र के बंटी साहू का दो मारपीट वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में बंटी साहू अलग-अलग दो युवकों के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा था. इनमें से एक पीड़ित रोमेश साहू ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि बंटी साहू और उसके साथियों ने उसके घर में घुसकर उन्हें बंधक बना कर मारा. इस शिकायत पर जूटमिल पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया. पुलिस ने 6 अलग-अलग टीमों का गठन मगलवार को 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला गया.

More Stories
बच्चों के सुरक्षित कल के लिए धमतरी में साझा हुए पेरेंटिंग के नए मंत्र
बस्तर में सड़क विकास को मिलेगी नई गति : सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
जनजातीय विभाग की बड़ी पहल: प्रदेश में वर्ष 2027 तक नए स्वरूप में 450 आश्रम-छात्रावास बनकर होंगे तैयार