लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा की चुनावी तैयारियां तेज, महिलाओं के मुद्दे पर डिंपल यादव ने मोदी सरकार को घेरा

मैनपुरी
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा की चुनावी तैयारियां तेज हो चली है। इसी कड़ी में मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव अपने चुनावी अभियान में जुटी हुई हैं। मीडिया से खास बातचीत में डिंपल यादव ने कई सवालों के जवाब दिए। भाजपा की ओर से लगाए जा रहे परिवारवाद के आरोप पर डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा को केवल क्षेत्रीय पार्टियों में परिवारवाद नजर आ रहा है। भाजपा को अपना परिवारवाद नजर नहीं आता है, तब उनकी आंखों पर पट्टी लग जाती है। मेरा मानना है कि अगर क्षेत्र के लोग उनको सुनते हैं और वोट देकर सांसद बनाते हैं तो इसमें कोई गलत बात नहीं है। सपा की ओर से प्रत्याशी बदले जाने के सवाल पर डिंपल यादव ने कहा कि मैं समझती हूं किसी रणनीति के तहत ही सीट चेंज की जा रही है। हमारा मकसद यही है कि ज्यादा से ज्यादा सीटें गठबंधन और समाजवादी पार्टी जीते।

इंडिया गठबंधन के नेताओं की ओर से महिलाओं पर गलत बयान देने के सवाल पर डिंपल यादव ने कहा कि पूरे देश में जो अपराध की घटनाएं हुई है, चाहे वह उन्नाव का मामला हो या हाथरस का, यहां तक की एनसीआरबी के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, वो इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि महिलाओं के साथ अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। क्षत्रिय समाज की ओर से भाजपा का विरोध किए जाने पर डिंपल यादव ने कहा कि हर वर्ग के लोग भाजपा से नाराज हैं। युवा अक्रोशित है। युवाओं के पास रोजगार नहीं है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हो पाई है। हमारे देश के चारों स्तंभ डगमगा गए हैं।

राजद की राज्यसभा सांसद मीसा भारती की ओर से पीएम मोदी पर दिए गए विवादित बयान पर डिंपल यादव ने बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने कहा कि मैं समझती हूं अगर हमारे इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिलेगी। बेहतर शिक्षा व्यवस्था और युवाओं को रोजगार देने पर काम किया जाएगा। मैनपुरी से नामांकन और चुनाव प्रचार में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी के सवाल पर डिंपल यादव ने कहा कि अभी इस बारे में कोई बात नहीं हुई है, जब होगी तब पता चल जाएगा। मैनपुरी से जयवीर सिंह को भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें यहां हारने के लिए भेजा है। मैं समझती हूं कि मैनपुरी में समाजवादी पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी और जनता के सहयोग-समर्थन से बड़ी जीत हासिल करेगी।

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।