जबलपुर
मध्य प्रदेश के जबलपुर में पिकनिक मना कर लौट रहे एक युवक युवती बाइक सहित नदी में बह गए, जिसके चलते युवती की पानी में डूबने से मौत हो गई। तो वहीं स्थानीय लोगों ने किसी तरह युवक को रेस्क्यू करके बचा लिया। बताया जा रहा है कि युवक, युवती बरगी से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। तभी गौर चौकी अंतर्गत बारहा के पास उनकी बाइक एक अन्य बाइक से टकराई और युवक, युवती बाइक सहित नदी में बह गए।
जैसी ही युवक-युवती बाइक सहित नदी में गिरे, वहां के स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। लेकिन गांव वालों ने किसी तरह युवक को तो बचा लिया। लेकिन युवती बहते हुए आगे निकल गई, जिसके शव को गोताखोर और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। वहीं घटना के बाद मृत युवती के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहन और लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
35 हजार से अधिक छात्रों, प्राध्यापकों ने सामूहिक योग कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
तकनीक आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर : उच्च शिक्षा मंत्री परमार