झारखंड HC में असिस्टेंट के 410 पदों पर भर्ती को आवेदन शुरू

रांची

 सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे एलएलबी या स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए झारखंड हाईकोर्ट में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। झारखंड हाईकोर्ट ने असिस्टेंट/क्लर्क के 410 पदों पर भर्ती के लिए जारी विज्ञापन के लिए बुधवार, 10 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। झारखंड हाईकोर्ट की इस भर्ती में आवेदन करने को इच्छुक अभ्यर्थी अब निर्धारित प्रारूप व शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। झारखंड हाईकोर्ट की इस भर्ती का विज्ञापन 7 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था। इस भर्ती में आवेदन को इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आवेदन योगयता व अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए झारखंड हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भर्ती नोटिफिकेशन ध्यान से देख लें।

झारखंड हाईकोर्ट भर्ती की प्रमुख तिथियां:
आवेदन शुरू करने की तिथि – 10-04-2024
आवेदन की अंतिम तिथि – 09-05-2024

रिक्तियां : 410 पद।
अनारक्षित -130 पद,
एससी – 58 पद,
एसटी – 143 पद,
बीसी-I – 38 पद,
बीसी-II – 14
ईडब्ल्यूएस – 27 पद

आवेदन शुल्क– झारखंड हाईकोर्ट की इस वैकेंसी के लिए अभ्यर्थियों को 500 रुपए देने होंगे। वहीं एससी, एसटी वर्ग के आवेदकों को 125 रुपए और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क नहीं।

वेतनमान – 25500 – 81100 रुपए प्रतिमाह।
आयु सीमा – 21 से 35 वर्ष। आरक्षित वर्ग को कोई छूट नहीं मिलेगी।

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।