अनूपपुर
थाना कोतवाली अनूपपुर अंतर्गत निवासी 38 वर्षीय महिला के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि गुरूवार की रात करीब 08.00 बजे जब वह अपने घर के सामने बनी शौचालय में थी तभी नान पटेल निवासी ग्राम दुलहरा के द्वारा गलत नियत से हाथ पकड़कर छेड़खानी की गई जो महिला के द्वारा चिल्लाने पर आरोपी मौके पर से भाग गया। उक्त रिपोर्ट पर धाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 512/24 धारा 74 बी.एन.एस. 3(1) (w) (i) 3(2) (va) अनुसूचित सूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम पंजीबद्ध किया जाकर टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन, सहायक उपनिरीक्षक सुखीनंद यादव, आरक्षक कपिल सोलंकी, पूर्णानन्द मिश्रा के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी नान पटेल पिता निर्बल पटेल उम्र 40 साल निवासी ग्राम दुलहरा को गिरफ्तार किया गया है।

More Stories
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल
मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा