छतरपुर
छतरपुर पुलिस द्वारा "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत गुम/अपहृत बालक बालिकाओं एवं व्यक्तियों की तलाश कर सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।दिनांक 15 नवंबर को थाना पिपट में एक 12 वर्षीय बालक के गुमने की सूचना प्राप्त हुई, थाना पिपट में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्र, बस स्टैंड, चौराहा, रेलवे स्टेशन इत्यादि से जानकारी एकत्र की गई। आसपास के जिलों में गुम बालक की हुलिया, छवि एवं छायाचित्र के माध्यम से सूचना दी गई। संचार तंत्र सक्रिय रहा।
थाना पिपट पुलिस को 12 वर्षीय गुम बालक के दिल्ली में होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम ने दिल्ली पहुंचकर गुम हुए बालक को दस्तयाब कर सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया। बालक द्वारा स्वेच्छा से घर से घूमने हेतु जाना बताया गया।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बिजावर श्री शशांक जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपट उपनिरीक्षक राहुल तिवारी, प्रधान आरक्षक ज्ञान सिंह ,आरक्षक राजेश शर्मा, आरक्षक मयंक शुक्ला ,आरक्षक उमाशंकर ,आरक्षक हरिओम, आरक्षक दामोदर एवं महिला आरक्षक अभिलाषा पांडे की भूमिका रही।

More Stories
पीएम जनमन योजना से बैगा बस्तियों में पहुंची बिजली की रोशनी, बच्चों की पढ़ाई से लेकर जीवनशैली तक आया बदलाव
MP में 63 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाएं, 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
ग्वालियर के 31 स्कूलों में शुरू हुआ AI पाठ्यक्रम, छात्रों को मिलेगी नई तकनीक की शिक्षा