चूरू.
चूरू-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर कैंटर और टाटा सफारी गाड़ी की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। कैंटर ड्राइवर समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा 3 दिसंबर की रात करीब ढाई बजे चूरू जिले के सरदारशहर में हुआ है। थानाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि टाटा सफारी गाड़ी में सवार सभी लोग सरदारशहर से हनुमानगढ़ की ओर जा रहे थे।
हनुमानगढ़ रोड मेगा हाईवे पर बुकनसर फांटा के पास हनुमानगढ़ की ओर से आ रहे कैंटर से सफारी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। सूचना मिलने पर DSP रामेश्वर लाल भी मौके पर पहुंचे।

More Stories
बिजनौर के किसानों को मिलेगी बड़ी राहत, किशाऊ बांध परियोजना से सिंचाई के लिए मिलेगा पानी
लखनऊ से कश्मीर घूमने का मौका, IRCTC का 5 रात-6 दिन टूर पैकेज ₹30,500 से शुरू
जयपुर में 21 सितंबर से 3 चौराहे होंगे सिग्नल फ्री, 7 यू-टर्न से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम