अनूपपुर
नागरिकों को राजस्व की बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अभिमान मोड पर कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर आशीष वशिष्ठ द्वारा अभियान की मॉनिटरिंग के तहत शुक्रवार को नक्शा तरमीम कार्य का स्वयं पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत गिरारी, पडरीखार में जाकर अवलोकन किया गया। इस दौरान तहसीलदार शशांक सेंडे सहित पटवारी एवं ग्राम वासी भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा नामांतरण, बंटवारा, नक्शा तरमीम, सीमांकन सहित विभिन्न राजस्व सेवाओं के लंबित प्रकरणों के शत प्रतिशत निराकरण करने के लक्ष्य के अनुरूप कार्य किए जा रहे हैं।

More Stories
6 साल बाद एक्टिव हुआ MP महिला आयोग, घरेलू हिंसा और पारिवारिक मामलों में दिखा सख्त रुख
ट्विशा दहेज हत्या केस में CBI की एंट्री तेज, आज समर्थ की कस्टडी लेकर WhatsApp-Call रिकॉर्ड खंगालेगी टीम
आस्था, संस्कृति और विकास का संगम बनेगा खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर : मंत्री सारंग