नई दिल्ली
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भारतीय इतिहास को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास को लेकर कोई सवाल नहीं उठा सकता है, यहां तक की भारत के जासूस भी नहीं। एनएसए अजीत डोभाल ने यह बयान मंगलवार को दिल्ली में 'प्राचीन भारत का इतिहास' पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम के दौरान दिया।
डोभाल ने कहा 'भारतीय इतिहास के बारे में कुछ सवाल हैं जिन पर कोई सवाल नहीं उठाता, यहां तक कि हमारे जासूस भी नहीं। एक तो इसकी प्राचीनता यह है कि यह सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है। दूसरी है निरंतरता, यानी ईसा पूर्व 4000-5000 साल पहले शुरू हुई तो आज तक निरंतर चली आ रही है और उसमें कोई व्यवधान नहीं आया है। तीसरा है इसका विशाल विस्तार।'
डोभाल ने आगे कहा कि 'राष्ट्रीयता के सदस्य वे लोग हैं जो इतिहास की सामान्य समझ, अतीत में हमारे पूर्वजों की उपलब्धियों की सामान्य समझ और अपने भविष्य के लिए एक समान दृष्टि साझा करते हैं। इस विचार में विश्वास करने वाले सभी लोग हमारे राष्ट्र की एकता में योगदान देते हैं।'

More Stories
चावल की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा एक्शन, बाजार में उतरेगा 50 लाख टन बफर स्टॉक
7 राज्यों के मतदाताओं को बड़ी राहत: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में छूटे नाम जुड़वाने का मिलेगा मौका
OBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की संशोधन याचिका खारिज