दौसा.
दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के बहरावंडा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10 में पढ़ने वाले दो छात्रों में दरी पट्टी बिछाने की बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते दोनों में हुए झगड़े में स्कूल प्रशासन ने दोनों को स्कूल से छुट्टी देकर घर भेज दिया। इस दरमियान घर जाते समय छात्र महेश सैनी पर पीछे से हमला कर गले पर धारदार हथियार से उसे जख्मी कर दिया।
इधर, तीजे की बैठक में जाकर आ रहे उसके परिजनों को घटना की जानकारी पता चली। जिसपर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे देखा तो महेश सैनी अचेत अवस्था में लहूलुहान हालत में बहराउंडा अस्पताल में भर्ती था। आनन-फानन में उसे दौसा जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। थानाधिकारी सुणी लाल मीणा ने बताया कि घायल महेश सैनी दसवीं का छात्र है, जिसकी उम्र 15 साल की है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

More Stories
कृषि क्षेत्र में तकनीकी क्रांति का बड़ा अवसर
यूपी-जापान के बीच तीन अहम एमओयू, युवाओं के रोजगार से पर्यटन और जापानी भाषा दक्षता तक सहयोग
वंदे मातरम् का विरोध विभाजनकारी राजनीति का हिस्सा था, जौहर ने कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए अधिवेशन का बहिष्कार किया: डॉ. लालजी प्रसाद