नई दिल्ली.
'यूपी में का बा?' और 'बिहार में का बा?' गाकर फेमस हुईं लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने अब इसका एक और वर्जन पेश किया है। योगी आदित्यानाथ और नीतीश कुमार के बाद अब उनके निशाने पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल हैं। नेहा ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले नेहा ने 'दिल्ली में का बा?' गाना रिलीज किया है। इसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर तीखे शब्द-बाण चलाए हैं। नेहा का यह गाना खूब वायरल हो रहा है।
एक्स पर अपना गाना जारी करते हुए नेहा ने कहा कि एक वह सत्ता के खिलाफ आवाज उठाती रहेंगी, चाहे वह कोई भी प्रदेश हो। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, 'लोकगायिका के तौर पर मेरे गीत हमेशा सत्ता के विरुद्ध आम जनता की आवाज रहे हैं और रहेंगे…फिर वो चाहे कोई प्रदेश हो या पूरा देश। आम आदमी पार्टी दिल्ली में दस साल से सत्ता में है और उसके शासन में तमाम खामियां रही हैं जिसे उजागर करना मेरा धर्म है। जय हिन्द…जय भोजपुरी।' गौरतलब है कि नेहा पर अक्सर आरोप लगाया जाता रहा है कि वह सिर्फ भाजपा और एनडीए शासित राज्यों की खामियां उठाती हैं।
नेहा ने गाने के साथ 'पार्ट 1' लिखा है, जिसका मतलब है कि वह इस गाने को अभी और आगे बढ़ाने वाली हैं। रिलीज किए गाने के बोल कुछ इस तरह हैं-
लोकपाल ले आवन वाला के बदलल अंदाज बा
बेसमेंट में चलत यूपीएससी के क्लास बा
राजेंद्र नगर लाइब्रेरी में तैरत लइकन के लाश बा
तोहरे नेता कहां पैग लगाके बदहवास बा
दिल्ली के जनता के ना तोहरा पर विश्वास बा
लाखों के पर्दा, लाखों के बंगला, लाखों के टॉलेट सीट बा
अरे चौकीदार को मिनी वर्जन, इहो बड़का ढीठ बा

More Stories
एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या, डोपिंग बैन के बाद तनाव में थे खिलाड़ी
आसाराम की पैरोल खत्म, सरेंडर में देरी से जोधपुर जेल में नहीं मिला प्रवेश; सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं
दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव, दिल्ली से सफर करने से पहले चेक करें नया शेड्यूल