बरेली
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने गुरुवार को बरेली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जनता से किए गए वादे पूरे नहीं करने आरोप लगाया।
शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा ने हर साल युवाओं को नौकरी देना का वादा किया था। लेकिन अब उन्हें नौकरी कौन सी दे रहे हैं, आउटसोर्सिंग। आउटसोर्सिंग में उन्हें साढ़े सात हजार से आठ हजार रुपये महीने के मिलते हैं और एक लाख रुपये पहले ही रिश्वत के ले लेते हैं। उन्होंने पूछा कि वर्तमान समय में साढ़े सात या आठ हजार रुपये में किसी का घर चलेगा? भाजपा सरकार ना तो नौकरी दे रही है और ना ही अपने वादे पूरे कर रही है। ऐसे सरकार को जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी।
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। इसके बाद भी भाजपा ने उपचुनाव में जिस तरह का चरित्र दिखाया है, उसकी आवश्यकता नहीं थी। शिवपाल यादव ने कहा है कि उन्हें भरोसा है कि भाजपा की धांधली के बाद भी समाजवादी पार्टी नौ सीटों में से पांच से छह सीटों पर जीत हासिल करेगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के वोटरों को पोलिंग बूथों पर पहुंचने नहीं दिया गया। हमारे मतदाताओं को आधार कार्ड छीनकर भगाया गया था। फिर भी उपचुनाव में 5 से 6 सीट सपा के खाते में आएंगी। जब जब समय आता है तो जनता फैसला करती है। 2027 में फैसला हो जाएगा। सभी तैयारी हो चुकी है। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी को हराकर भेजेगी।

More Stories
जयपुर में बनेगा 37 KM लंबा एलिवेटेड रोड, 6000 करोड़ रुपये की लागत से बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन
खाटूश्यामजी मंदिर का 100 करोड़ से होगा कायाकल्प, मार्च 2027 तक श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं