15 अप्रैल तक केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन होंगे जमा

 इंदौर
 केंद्रीय विद्यालय संगठन ने नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए समय-सारणी जारी कर दी है। समय-सारणी के अनुसार, पालक पहली कक्षा के लिए पंजीकरण आनलाइन के माध्यम से एक से 15 अप्रैल तक कर सकेंगे। 19 अप्रैल को सभी पंजीकृत विद्यार्थियों की चयनित और प्रतीक्षित सूची जारी की जाएगी। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों के प्रवेश का आरंभ हो जाएगा।

इसके साथ ही शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत चयनित, सेवा श्रेणी वरीयता क्रम श्रेणी, व अन्य आरक्षित कोटे में भरी सीटों के बाद रिक्त सीट पर प्रवेश आठ 15 मई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी और सूची का प्रदर्शन 22 से 27 मई के बीच किया जाएगा।

इसी तरह दूसरी कक्षा की रिक्त सीटों के लिए एक से 10 अप्रैल तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी और 15 अप्रैल को सूची जारी होगी। 11वीं को छोड़ अन्य कक्षाओं के लिए प्रवेश 16 से 29 अप्रैल के बीच होगा। वहीं, कक्षा 10वीं के परिणाम आने के बाद केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थी 10 दिनों के अंदर 11वीं में प्रवेश लेंगे। इसके बाद 11वीं में रिक्त सीटें रहने पर अन्य विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
समस्त पंजीकृत बच्चों की सूची, प्रवेश- योग्य बच्चों की सूची, प्रवेश के लिए अंतिम चयनित बच्चों की श्रेणी- वार सूची, प्रतीक्षा-सूची व उत्तरवर्ती सूचियों को संबंधित केंद्रीय विद्यालय के सूचनापट्ट पर प्रदर्शित करने के साथ- साथ विद्यालय की वेबसाइट पर देना अनिवार्य है। यदि पंजीकरण के लिए निर्धारित प्रारंभिक, अंतिम तिथि को कोई सार्वजनिक अवकाश का दिन है, तो अगला कार्य दिवस स्वीकार्य होगा।

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।