सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए इंफाल को चुनने वाले अभ्यर्थी अन्य स्थान चुन सकते हैं : यूपीएससी

नई दिल्ली
 संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कहा है कि जिन अभ्यर्थियों ने इस साल की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए मणिपुर के इंफाल परीक्षा केंद्र को चुना है, वे अन्य स्थान चुन सकते हैं।

यूपीएससी द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए अधिकारियों का चयन करने हेतु प्रतिवर्ष तीन चरणों – (प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार) में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित की जाती है।

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा इस साल 16 जून को होगी।

यूपीएससी ने एक बयान में कहा कि उसने फैसला किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने इंफाल केंद्र का विकल्प चुना है, वे उक्त परीक्षा के 80 अधिसूचित केंद्रों में से कोई भी चुन सकते हैं।

यूपीएससी की यह घोषणा जोमी स्टूडेंट्स फेडरेशन की ओर से दायर एक याचिका पर इस संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद आई है।

संघ लोक सेवा आयोग ने कहा कि इंफाल चुनने वाले उम्मीदवारों के लिए केंद्र बदलने का विकल्प यूपीएससी की वेबसाइट पर आठ अप्रैल से 19 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगा।

इसके अलावा उम्मीदवार आठ से 19 अप्रैल तक सभी कार्य दिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके या ई-मेल के जरिए भी अपना अनुरोध भेज सकते हैं।

मणिपुर राज्य में पिछले साल तीन मई को शुरू हुए जातीय संघर्ष के बाद से कम से कम 219 लोग मारे गए हैं। मेइती समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिये जाने की मांग के खिलाफ पर्वतीय जिलों में 'जनजातीय एकजुटता मार्च' के बाद राज्य में हिंसा भड़क गई थी।

 

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।