बारां.
बारां में सदर थाना क्षेत्र के बामला के समीप खेत पर सोमवार दोपहर बाइक समेत युवक का जला हुआ शव मिला है। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सदर थाना सीआई छुट्टनलाल मीना भी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी राजकुमार चौधरी और डीएसपी ओमेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस की ओर से युवक की हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है।
डीएसपी ओमेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के बामला के समीप खेत में बाइक के साथ युवक का जला हुआ शव मिला है। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल, बाइक और शव के बुरी तरह जल हुए होने से मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की पहचान को लेकर प्रयास में जुटी हुई है। डीएसपी ओमेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि संभवतया युवक को किसी ने बाइक समेत जलाकर हत्या की गई है। ऐसे में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी हुई है। मौके पर डॉग स्क्वॉयड एफएसएल समेत पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। साथ ही ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, जिनके आधार पर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

More Stories
राजस्थान में पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, सीकर-जैसलमेर में दफ्तर बंद
युवक को चलती बाइक में जहरीले सांप ने डसा, सीट के नीचे छिपा था ‘सॉ-स्केल्ड वाइपर स्नेक’
राजस्थान में आतंकी धमकी से हड़कंप: पासपोर्ट दफ्तरों को ‘गैस बम’ से उड़ाने की चेतावनी