स्वामी शिवशंकर भारती का 108 वर्ष की आयु में निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

वाराणसी
वाराणसी में भगवान विश्वनाथ का साक्षात स्वरूप माने जाने वाले श्री शिवशंकर चैतन्य भारती जी महाराज का 108 वर्ष की आयु में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी शिवशंकर भारती के निधन पर दुुुख व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा,''भगवान विश्वनाथ के परम भक्त संत श्री शिवशंकर चैतन्य भारती जी के महाप्रयाण का दुःखद समाचार काशी से प्राप्त हुआ। वो मंगला आरती में बाबा विश्वनाथ की सेवा में अनवरत उपस्थित होते थे। उनका प्रयाण काशी की संत परंपरा के लिए एक बड़ी क्षति है। संत श्री भारती जी महाराज के शिव स्वरूप में विलीन होने पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शान्ति !''

भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने भी स्वामी शिवशंकर भारती जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संत भारती जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर पोस्ट किया और कहा, काशी के पूज्य संत व मनीषी, श्रद्धेय स्वामी श्री शिवशंकर चैतन्य भारती जी महाराज का गोलोकगमन संत समाज और आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति एवं अथाह दुःख का क्षण है। उनके ब्रह्मलीन होने से एक युग का अंत हुआ  मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।