पूर्व DGP विजय कुमार BJP में शामिल, मछलीशहर या कौशांबी से टिकट दिए जाने की चर्चा

लखनऊ

लोकसभा चुनाव के पूर्व भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का सिलसिला जारी है। सोमवार की सुबह पूर्व डीजीपी विजय कुमार पत्नी सहित भाजपा में शामिल हो गए। इसके अलावा बसपा के नेता धर्मपाल चौधरी और पूर्व बसपा एमएलसी मनोज अग्रवाल भाजपा में शामिल हो गए। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने इन्हें सदस्यता दिलाई। इसके पहले भी दूसरे दलों के कई नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं।  

 विजय कुमार ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। बता दें कि विजय कुमार कुछ दिन पहले ही रिटायर हुए हैं। यूपी में अभी 12 सीटें हैं जहां से बीजेपी ने अभी अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए गए हैं। माना जा रहा है कि विजय कुमार को मछलीशहर या कौशांबी से पार्टी उम्मीदवार बना सकती है।

इस मौके पर विजय कुमार की पत्‍नी अनुपमा और बहुजन समाज पार्टी के नेता धर्मवीर चौधरी भी बीजेपी में शामिल हुए हैं। बता दें आईपीएस विजय कुमार हाल ही में रिटायर हुए हैं। झांसी के रहने वाले विजय कुमार ने सिविल इंजीनियरिंग में BTech की पढ़ाई की है। 1988 में आईपीएस बने तो बतौर SP पहली पोस्टिंग नवंबर 1989 से नवंबर 1990 तक शाहजहांपुर में रहे। इसके बाद गोरखपुर में एसपी रहे। इस जिम्मेदारी पर विजय कुमार नैनीताल और बरेली में तैनात किए गए।

2 साल तक गोरखपुर में रहे तैनात

बता दें कि बतौर कप्तान विजय कुमार की पहली तैनाती पीलीभीत में हुई। पीलीभीत के बाद विजय कुमार बांदा, महाराजगंज और मुजफ्फरनगर के एसपी रहे। लगभग सवा दो साल गोरखपुर के SSP भी रहे। जनवरी 2000 से मई 2002 तक गोरखपुर के एसएसपी भी रहे। गोरखपुर के साथ-साथ इलाहाबाद और लखनऊ एसएसपी विजय कुमार डीआईजी बने। इसके बाद डीआईजी इलाहाबाद रेंज, जीआरपी मेरठ और डीआईजी आजमगढ़, आगरा और गोरखपुर जोन की जिम्मेदारी संभाली। अगस्त 2022 में विजय कुमार को डीजी सीबीसीआईडी और डीएस चौहान के रिटायरमेंट के बाद डीजी विजिलेंस का चार्ज दिया गया था। फिर यूपी के कार्यवाहक डीजीपी का भी कार्यभार संभाला।

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।