हवाला के 50 लाख डकार गया इंस्पेक्टर, हुए सस्पेंड

गोरखपुर
 उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में  हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां चेकिंग के दौरान पुलिस ने हवाला के 85 लाख पकड़े जाने पर एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। हवाला के 50 लाख लूटने का आरोपित चौकी इंचार्ज को ससपेंड कर दिया गया है। SSP ने चौकी प्रभारी बेनीगंज आलोक सिंह को निलंबित किया है। दरअसल, गोरखपुर के बेनीगंज क्षेत्र में बीते रविवार को चेकिंग के दौरान पुलिस के द्वारा हवाला के 85 लाख रुपये पकडे जाने पर अब SSP ने बड़ी कार्रवाई हुई है।

बता दें कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने 50 लाख पकड़े थे। जिसमें आरोप था कि दारोगा ने 50 लाख रुपये की हेराफेरी करने के बाद शेष रुपये लौटा दिए थें। बताया जा रहा है कि हवाला वाले के पास कुल 85 लाख की रकम थी। ऐसे में जब युवक ने बाकी बचे रुपये की मांग की तो दरोगा ने एनकाउंटर की धमकी देकर उसे वहां से भगा दिया था। जिसके बाद नवीन श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाने पर जब पुलिस ने दरोगा के घर छापा मारा तो वहां से उनको 44 लाख रुपए बरामद हुए। इस खबर ने पुलिस विभाग में हलचल तेज कर दी थी। जिसके बाद अब एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने मामले पर संज्ञान लेते हुए बेनीगंज चौकी प्रभारी आलोक सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं इस पूरे मामले की एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई जांच कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दरोगा और साथी पर मुकदमा लिखा जा सकता है।

इस दौरान मामले पर जानकारी देते हुए एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने कहा कि, “क्योंकि हवाला के रुपये पकड़े जाने की शिकायत किसी ने नहीं की इसलिए कर्तव्य का पालन न करने पर बेनीगंज चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया है। साथ ही रुपये पकड़कर हेराफेरी व आरोपित को छोड़ने की जांच कराई जा रही है।”

 

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।