असम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मंगलवार को असम के दौरे पर हैं। उन्होंने लखीमपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। गृह मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में चीन ‘एक इंच' जमीन पर भी कब्जा नहीं कर सकता है। मोदी सरकार ने बांग्लादेश के साथ भारत की सीमा को सुरक्षित किया और घुसपैठ रोकी। अमित शाह ने कहा कि आने वाले दिनों में असम देश के अन्य राज्यों की तरह एक विकसित राज्य बन जाएगा।
राम मंदिर को लेकर कांग्रेस को घेरा
अमित शाह ने लखीमपुर में रैली के संबोधित करते हुए कहा, ''मैं आज आपको बताना चाहता हूं कि आने वाले दिनों में असम देश के अन्य राज्यों की तरह एक विकसित राज्य बन जाएगा। मुझे इसका पूरा भरोसा है। सालों से कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर का मुद्दा लटका रखा था। पीएम मोदी के समय में ही फैसला आया, भूमि पूजन हुआ और आखिरकार 22 जनवरी को प्राणप्रतिष्ठा हुई।'
चीन एक इंच जमीन भी नहीं छीन सका
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "मोदी सरकार ने बांग्लादेश के साथ भारत की सीमा को सुरक्षित किया है। उन्होंने घुसपैठ रोकी है। मोदी सरकार में चीन एक इंच जमीन भी नहीं छीन सकता है।'' उन्होंने कहा कि जनता कभी नहीं भूलेगी कि कैसे नेहरू ने 1962 में चीनी आक्रमण के दौरान असम और अरुणाचल प्रदेश को ‘बाय-बाय' कहा था।
अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, आपको फैसला करना है
अमित शाह ने कहा, ''आपको 19 अप्रैल को फैसला करना होगा कि आपका सांसद कौन होगा, कौन सी पार्टी सरकार बनाएगी और अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। आपके पास दो विकल्प हैं। एक है राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन और दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा है।''

More Stories
वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, 12,668 करोड़ रुपये का है कर्ज
एनएमडीसी के तत्वावधान में हैदराबाद विश्वविद्यालय में‘प्रवासी हिंदी साहित्य’ पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
अमेरिका में गिरफ्तार गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका; सलमान खान को दे चुका है धमकी