सुकमा.
सुकमा में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोंटा नगर पंचायत के उप अभियंता देवेंद्र कुमार पहाड़ी को निलंबित कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने को लेकर पहाड़ी के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। कोंटा मंडल के अध्यक्ष और जिला भाजपा के पदाधिकारियों ने मामले को लेकर कलेक्टर से शिकायत की थी जिस पर ये कार्रवाई हुई है।
मामले की शिकायत मंत्री केदार कश्यप और अरुण साव जी से भी की गई थी। दरअसल कोंटा नगर पंचायत के उप अभियंता देवेंद्र कुमार पहाड़ी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी की थी। कोंटा भाजपा मंडल अध्यक्ष और जिला भाजपा के पदाधिकारियों ने मामले को लेकर कलेक्टर देवेश ध्रुव के सहित मंत्री केदार कश्यप और अरुण साव से शिकायत की थी। शिकायत के बाद कलेक्टर ने इस मामले में देवेंद्र कुमार पहाड़ी को निलंबित कर दिया है।

More Stories
बीमारी से जंग और भाई के अधूरे सपनों को पूरा करने का साहस लिए अरुणाचल की अनाई ने जीता यादगार केआईटीजी स्वर्ण
बिलासपुर जंगल रिसॉर्ट में छापा: हिरण का मांस पकाते मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार
ब्लूटूथ से नकल करते 10 छात्र पकड़े, मुंगेली का परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय ने किया निरस्त