मंदसौर
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह सड़क हादसा हो गया। टेम्पो ट्रैवलर के पलटने से अहमदाबाद निवासी एक महिला को मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो को झालावाड़ रेफर किया गया है। ट्रैवलर में सवार 18 लोग गुजरात के अंकलेश्वर से अयोध्या जा रहे थे। गरोठ एसडीओपी राजाराम धाकड़ ने बताया कि गुजरात के अंकलेश्वर से 18 लोग ट्रेवलर (डीडी 01 एस 9976) से उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम जा रहे थे। रविवार सुबह लगभग 7 बजे शामगढ़ थाना क्षेत्र के नारिया बुजुर्ग के पास मुंबई एक्सप्रेस वे पर वाहन पलट गया।
ड्राइवर को लगी नींद की झपकी
हादसा वाहन चालक को नींद की झपकी लगने से हुआ। गाड़ी में 18 लोग सवार थे। घटना में अहमदाबाद की रहने वाली 33 वर्षीय रंजना पत्नी रिंकेश सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार घायलों में से 43 वर्षीय रश्मि पत्नी श्रवणसिंह की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
गंभीर घायलों को झालावाड़ रेफर किया गया
घटना की सूचना के बाद गरोठ थाना प्रभारी मनोज महाजन मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र शामगढ होने से गरोठ में जीरो पर कायमी की गई है। गंभीर घायलों को राजस्थान के झालावाड़ रेफर किया गया है।

More Stories
MP के 60 प्रोफेसर IIT गुवाहाटी में लेंगे AI ट्रेनिंग, छात्रों को भविष्य के लिए करेंगे तैयार
MP Tourism: मध्य प्रदेश में 3 साल में दोगुने हुए पर्यटक, 21.5 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा
MP में निवेश बढ़ाने का मेगा प्लान, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 से पहले आएंगी नई औद्योगिक नीतियां