वलसाड
गुजरात के वलसाड जिले के पारडी इलाके के मोतीवाड़ा में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़की का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार लड़की ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी, जहां से वह वापस लौट रही थी। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि लड़की के साथ कोई अनहोनी घटी हो, जिसके बाद उसकी हत्या की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पारडी पुलिस के साथ-साथ एलसीबी और एसओजी की टीम भी जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव का फोरेंसिक पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस के कई वाहन एक अस्पताल के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। पुलिस और लोगों की भारी भीड़ भी मौके पर मौजूद दिख रही है। लड़की के परिजन भी मौके पर दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है घटना की जानकारी होते ही सबसे पहले पुलिस ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच की जा रही है। जल्दी ही पुलिस अपराधियों तक पहुंच जाएगी। हालांकि पुलिस ने इस विषय पर कुछ भी जानकारी देने में असमर्थता जताई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस घटना पर जांच के बिना कुछ भी संभव नहीं है।

More Stories
फ्रांस से भारत तक दंगे-प्रदर्शन के पीछे 101 संगठनों का नेटवर्क? 13 देशों से जुड़े होने का दावा
हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा
एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज