लुधियाना
थाना लाडोवाल की पुलिस ने अवैध रेत का कारोबार करने वाले 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए थानेदार केवल कृष्ण ने बताया कि पुलिस को मुखबर खास ने सूचना दी की सतलुज दरिया के अंदर गांव तलवंडी कला में कुछ लोग अवैध तरीके से जे.सी.बी. मशीन के साथ टिप्पर और ट्रालियों में रेत भर रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापामारी करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली दो टिप्पर जब्त किए। पुलिस ने मौके पर एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस ने सिमरनजीत सिंह, हुसन लाल, निदी, प्रभुदयाल, चमन लाल, राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है जिनमें पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

More Stories
खुदाई में मिलीं रावण की 35 दुर्लभ मूर्तियां, मांड्या-मैसुरु में ASI की खोज ने चौंकाया
मैकेनिक की लापरवाही पड़ी भारी! बाइक खराब होने पर कंज्यूमर कोर्ट ने दिलाया ₹66 हजार मुआवजा
सिया गोयल का नया कांड! सुपारी देकर कराना चाहती थी वारदात, केतन का नाम सुनते ही किलर ने किया इनकार