डरबन.
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच के 15वें ओवर में शतक बनाकर लगातार दो शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं। सैमसन ने आज यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की शुरुआत की। संजू सैमसन ने अफ्रीका टीम के खिलाफ टी-20 मैच पहली बार शतक बनाया। संजू सैमसन ने अपना अर्धशतक मात्र 27 गेंदों तथा शतक 47 गेंदों पर पूरा किया। अपनी शतकीय पारी के दौरान संजू ने नौ छक्के और सात चौके भी लगाए।
इस कारनामे के साथ ही वह टी-20 के लगातार दो मैचों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के चौथे बल्लेबाज बल्लेबाज बन गये है। उन्होंने आज के मैच में एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपना पहला शतक 12 अक्टूबर 2024 को बंगालादेश के खिलाफ हैदराबाद में लगाया था।

More Stories
U19 Women’s T20 World Cup 2027: भारत उतरेगा खिताब बचाने, जानें पाकिस्तान किस ग्रुप में शामिल
वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बताया क्यों नहीं मिलेगा तुरंत मौका
साउथ अफ्रीका के गेंदबाज साइमन हार्मर ने बल्ले से मचाया धमाल, डेल स्टेन का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा