फिरोजाबाद में एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन की दर्दनाक मौत

फिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर अयोध्या से वृंदावन जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो-ट्रैवलर एक कैंटर से टकरा गया। इस भयानक दुर्घटना में बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ट्रैवलर चालक सहित पांच से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

चालक समेत 5 से अधिक लोग घायल
जानकारी के मुताबिक, अयोध्या-वृंदावन दर्शन करने जा रहे टेंपो-ट्रैवलर सवार श्रद्धालुओं को कैंटर ने एक्सप्रेसवे पर टक्कर मार दी। इस घटना में एक बच्चे और महिला सहित 3 की मौत हो गई। वहीं, ट्रैवलर चालक समेत पांच से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को सैफई पीजीआई और मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा गया है। मनीष कुमार (38) निवासी गांव मारौली थाना उम्मरगांव जिला बलसाड़, गुजरात जो कि टेंपो-ट्रैवलर का चालक है। वह ट्रैवलर में 19 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या और वृंदावन दर्शन के लिए गत 2 नवंबर को निकला था।

हादसे में बच्चे समेत हुई तीन की मौत
बताया जा रहा है कि अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के बाद ट्रैवलर चालक सभी श्रद्धालुओं को लेकर 7 नवंबर की शाम अयोध्या से वृंदावन दर्शन के लिए जा रहा था।शुक्रवार सुबह वह थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत किलोमीटर संख्या 54 के समीप पहुंचा। अचानक पीछे से एक कैंटर उसको ओवरटेक करते हुए तेजी से निकल गया। कैंटर से बचने के लिए ट्रैवलर चालक ने वाहन को बाईं ओर मोड़ा। इस दौरान एक्सप्रेस-वे पर पहले से खड़े एक कैंटर में टेंपो-ट्रैवलर घुस गया। इस घटना में युग (13) निवासी खरड़पुर जिला सिलवास दमन, दादरनगर हवेली की मौत हो गई। मृतकों की अभी कुल संख्या तीन बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।