भोपाल
विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर वन भवन परिसर में अपर मुख्य सचिव वन जे.एन. कांसोटिया के मुख्य आतिथ्य में “वानिकी में नवाचार’’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कांसोटिया ने कहा कि युवा पीढ़ी को वन एवं वन्य-जीवों के प्रति जागरूक करने के लिये वन विभाग द्वारा अनुभूति कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
संगोष्ठी को प्रमुख सचिव पर्यावरण गुलशन बामरा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।
संगोष्ठी में विश्व प्रकृति निधि, मध्यप्रदेश की प्रभारी श्रीमती संगीता सक्सेना ने अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण और अर्थ अवर-डे पर केन्द्रित पोस्टर भेंट किये। प्रधान मुख्य वन संरक्षक विकास यू.के. सुबुद्धि ने आभार व्यक्त किया। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रशासन-2 श्रीमती कमलिका मोहंता ने संगोष्ठी का संचालन किया।

More Stories
रेलवे एजेंट ने पर्सनल आईडी से टिकट बुक की तो भी अपराध नहीं? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
भाजपा विधायक संजय पाठक से डेढ़ करोड़ की ठगी में बड़ा खुलासा, मुंबई से 2 गिरफ्तार; ‘बड़े’ मास्टरमाइंड की तलाश
जबलपुर हाईकोर्ट ने मेरिटोरियस शिक्षकों को दी राहत, फिर मिलेगा स्कूल चुनने का मौका