नई दिल्ली
राजस्थान में नौंवी से बारहवीं कक्षा के लिए अर्धवार्षिक परीक्षाएं 12 दिसंबर, 2024 से शुरू होंगी। साथ ही यह एग्जाम प्रदेश लेवल पर एक समय में और एक ही टाइमटेबल के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। इसका आशय यह है कि, राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में एक समय पर इन कक्षाओं के लिए एग्जाम कंडक्ट कराया जाएगा। इसके अलावा, छात्र-छात्राओं को पेपर भी एक समान दिया जाएगा। बता दें कि अभी तक यह परीक्षाएं जिला स्तर पर समान परीक्षा योजना के तहत संचालित की जाती थी लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब यह प्रदेश स्तर पर आयोजित की जाएंगी। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने तैयारी भी शुरू कर दी है।

More Stories
नोएडा: 43वीं मंजिल से कूदे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, डिप्रेशन और पारिवारिक विवाद की बात सामने आई
वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गो की आर्थिक सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य पर भी योगी सरकार का फोकस
योगी सरकार में बिजली आपूर्ति को मिली रफ्तार, 24779 मेगावाट की मांग पूरी